MT4 खोलें: MetaTrader 4 प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करें।
"Market Watch" विंडो में अपने मनचाहे फ़ाइनेंशियल सिंबल/इंस्ट्रूमेंट को सर्च कर लें। अगर "Market Watch" विंडो दिखाई नहीं दे रही, तो Ctrl+M दबाकर या फिर "View" मेन्यू में "Market Watch" सिलेक्ट करके भी उसे खोला जा सकता है।
कोई नया चार्ट खोलने के लिए "Market Watch" विंडो से सिंबल को ड्रैग करके चार्ट एरिया में ड्रॉप कर दें।
टूलबार से अपनी मनचाही समय-सीमा को सिलेक्ट करके, या फिर चार्ट पर राइट-क्लिक करके और फिर कॉन्टेक्स्ट मेन्यू से "Timeframes" चुनकर चार्ट की समय-सीमा को एडजस्ट कर लें।
टूलबार या "Insert" मेन्यू से टेक्निकल इंडिकेटर, ट्रेंड लाइन्स, और बाकी एनालिसिस टूल्स ऐड करके अपने चार्ट को कस्टमाइज़ कर लें।
चार्ट क्या होते हैं, उन्हें लोड और ऑपरेट कैसे किया जाता है, चार्ट टाइप्स में बदलाव कैसे किए जाते हैं, और उनके बाकी फ़ीचर्स और फ़ंक्शनैलिटीज़ के बारे में विस्तार से जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।