नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करके सीधे Client Portal पर अपने सभी पुराने डिपॉज़िट और विड्रॉअल देखे जा सकते हैं।
Axi Client Portal में लॉग-इन कर लें।
बाईं ओर के मेन्यू से “Funds” को सिलेक्ट कर लें।
टॉप मेन्यू से “Funding History” पर क्लिक कर दें।
यहाँ आपको अपनी सारी डिपॉज़िट और विड्रॉअल ट्रांज़ैक्शन की लिस्ट दिखाई दे जाएगी।
ध्यान दें:
Funding History और Trading History अलग-अलग होते हैं।
Funding History में सिर्फ़ डिपॉज़िट और विड्रॉअल देखे जा सकते हैं।
Trading History में आपके ट्रेड (स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट समेत) डिस्प्ले होते हैं और आपकी फ़ंडिंग एक्टिविटी भी देखी जा सकती है।
इन फ़िल्टर्स के ज़रिए अपने ट्रांज़ैक्शन रिकॉर्ड्स को रिफ़ाइन किया जा सकता है:
ट्रांज़ैक्शन टाइप: डिपॉज़िट या विड्रॉअल ट्रांज़ैक्शन्स देखें।
डेट रेंज: चुनी गई अवधि के दौरान की गईं ट्रांज़ैक्शन देखने के लिए किसी खास अवधि को सिलेक्ट कर लें।
अकाउंट: इंडिविजुअल ट्रेडिंग अकाउंटों के आधार पर ट्रांज़ैक्शन को फ़िल्टर करें या फिर अपनी प्रोफ़ाइल से लिंक्ड सभी अकाउंटों की एक्टिविटी को देखें।
पेमेंट केटेगरी: इस्तेमाल किए गए पेमेंट मेथड के आधार पर ट्रांज़ैक्शन देखें।
ध्यान दें: लोकल बैंक अकाउंटों के ज़रिए की गईं बैंक ट्रांसफ़र्स भी "Bank Accounts" के तहत दिखाई दे जाएँगी।
Status: ट्रांज़ैक्शनों को उनके स्टेटस के आधार पर फ़िल्टर करें।
Success – पैसे सफलतापूर्वक डिपॉज़िट या विड्रॉ हो गए।
Processing – रिक्वेस्ट फ़िलहाल प्रोसेस हो रही है।
Rejected – रिक्वेस्ट अप्रूव नहीं हुई।
Failed – ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस नहीं हो सकी।
Cancelled – ट्रांज़ैक्शन कैंसल हो गई।
ध्यान दें: Client Portal में लाइव ट्रांज़ैक्शन स्टेटस अपडेट्स देखी जा सकती हैं। अगर आपको कभी भी कन्फ़र्मेशन की ज़रूरत हो, तो आप Customer Support से संपर्क कर सकते हैं।
किसी खास ट्रांज़ैक्शन के बारे में और जानने के लिए:
रिव्यू की जाने वाली ट्रांज़ैक्शन पर क्लिक कर दें।
स्क्रीन की दाईं ओर डिटेल्ड जानकारी दिखाई दे जाएगी।
अतिरिक्त जानकारी
अकाउंटों के बीच की गईं इंटरनल ट्रांसफ़र्स फ़िलहाल Funding History में डिस्प्ले नहीं होती हैं। इस फ़ीचर को इनक्लूड करने वाली अपडेट पर हम काम कर रहे हैं।
Client Portal से ट्रांज़ैक्शन हिस्ट्री एक्सपोर्ट या डाउनलोड नहीं की जा सकती।
विड्रॉअल रिक्वेस्ट को प्रोसेस होने में 1-2 बिज़नस डेज़ लग सकते हैं।
किसी डिपॉज़िट या विड्रॉअल के स्टेटस के बारे में और स्पष्टीकरण की ज़रूरत पड़ने पर प्लीज़ Customer Support से संपर्क कर लें।