/ /
अमान्य स्टॉप लॉस (SL) या टेक प्रॉफ़िट (TP) क्या होता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

‘स्टॉप लॉस’ ऑर्डर के तहत ब्रोकर को एसेट को एक तय पॉइंट से नीचे जाने पर बेचना होता है। स्टॉप-लॉस का इस्तेमाल मुनाफ़े को प्रोटेक्ट करने, नुकसान को कम करने, या फिर इन दोनों ही कामों के लिए किया जा सकता है।

‘टेक प्रॉफ़िट’ ऑर्डर को ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर डाला जाता है ताकि मुनाफ़े के एक तय लेवल को हासिल करने पर वो ऑटोमेटिकली क्लोज़ हो जाए।

किसी अमान्य स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट की कुछ आम वजहें:

  • स्टॉप्स ओपनिंग प्राइस के काफ़ी करीब हैं।
  • स्टॉप्स को एंट्री प्राइस से कुछ पिप्स दूर रखे जाना चाहिए।
  • स्टॉप लेवल की फ़ॉर्मेटिंग गलत है, जैसे कि उसमें कुछ ज़्यादा ही अंक/डेसीमल स्थान हैं।
  • हो सकता है कि मौजूदा मार्केट प्राइस की तुलना में अपने SL या TP लेवल को आप गलत जगह पर सेट करने की कोशिश कर रहे हों।

स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो देखें।

क्या यह लेख सहायक था?