/ /
मुझे अपना CPA क्यों नहीं मिला?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

अगर आपको अपनी CPA पेमेंट नहीं मिली है, तो इसके कुछ कारण हो सकते हैं:

  1. क्लाइंट ट्रेडिंग एक्टिविटी: आपको CPA के लिए क्वालीफ़ाई करने के लिए आपके क्लाइंट्स को कम से कम दो स्टैंडर्ड लॉट ट्रेड करने होंगे।

  2. डिपॉज़िट शर्तें: क्लाइंट्स को अपने पहले डिपॉज़िट के 60 दिनों के अंदर-अंदर डिपॉज़िट की न्यूनतम कसौटियों पर खरे उतरना पड़ता है। अगर ये शर्त पूरी नहीं की जाती, तो आपका CPA कम हो सकता है या फिर रोका भी जा सकता है।

  3. कमीशन सीमा: CPA पेमेंट्स के लिए एक न्यूनतम पेमेंट लिमिट होती है। अगर आपके द्वारा कमाया गया CPA इस लिमिट तक नहीं पहुँचा है, तो उसके ज़रूरी रकम तक पहुँचने तक आपकी पेमेंट रोक ली जाएगी।

  4. कस्टमाइज़्ड कमीशन स्ट्रक्चर: अगर आपका कमीशन स्ट्रक्चर कस्टमाइज़्ड है, तो इसकी शर्तें स्टैंडर्ड कमीशन्स से अलग हो सकती हैं।

  5. पेमेंट प्रोसेसिंग अवधि: CPA पेमेंट हर महीने प्रोसेस की जाती हैं और उनकी पेमेंट कैलेंडर महीना खत्म होने के 15 दिनों के अंदर-अंदर कर दी जाती है। उदाहरण के लिए, अगर क्लाइंट अगस्त में CPA ट्रिगर करता है, तो पेमेंट सितंबर में प्रोसेस की जाएगी।

अगर ऊपर बताईं सभी कसौटियों पर खरे उतरने के बाद भी आपकी CPA पेमेंट नहीं आई है, तो प्लीज़ अपने अकाउंट मैनेजर से संपर्क करें। आपकी दुविधाओं को हल करने में आपकी मदद करके वो आपकी आगे भी सहायता कर देंगे।

क्या यह लेख सहायक था?