Axi मोबाइल ऐप पर दैनिक और मासिक स्टेटमेंट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?
अपडेट किया गया 2 माह पहले
अपनी ट्रेडिंग हिस्ट्री की जानकारी रखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करके Axi Trading Platform से दैनिक या मासिक स्टेटमेंट तुरंत डाउनलोड की जा सकती हैं।
Axi Trading Platform खोलकर अपने अकाउंट में साइन-इन कर लें।
स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर मौजूद प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप कर दें।
मेन्यू से “Statements” ऑप्शन को चुन लें।
उपलब्ध स्टेटमेंट देखने के लिए “Daily” या “Monthly” फ़िल्टर का इस्तेमाल करें।
पुरानी स्टेटमेंट खोजने के लिए अपनी मनचाही डेट रेंज और स्टेटमेंट पीरियड सिलेक्ट कर लें।
स्टेटमेंट को अपने डिवाइस में सेव करने के लिए “Download” पर क्लिक कर दें। वो स्टेटमेंट PDF डॉक्यूमेंट के तौर पर सेव हो जाएगी।