/ /
Axi मोबाइल ऐप के ज़रिए Apple Pay से पैसे कैसे डिपॉज़िट किए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया पिछला माह

Axi मोबाइल ऐप के ज़रिए अपने ट्रेडिंग अकाउंट को सीधे फ़ंड करने का Apple Pay एक तेज़तर्रार और सुरक्षित तरीका है। प्लीज़ ध्यान दें कि Apple Pay डिपॉज़िट सिर्फ़ Apple डिवाइस (iPhone और iPad) और कुछ चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध है। ये पेमेंट मेथड Android डिवाइस या फिर नॉन-Apple प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई नहीं देगा।

Apple Pay के ज़रिए कोई डिपॉज़िट करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  1. Axi मोबाइल ऐप में लॉग-इन कर लें

  2. साइड मेन्यू खोलकर “Deposit Funds” पर टैप कर दें। आपको अपने ट्रेडिंग अकाउंट और उनके बैलेंस की लिस्ट दिखाई दे जाएगी।

ध्यान दें: अगर आपका एक से ज़्यादा ट्रेडिंग अकाउंट है, तो ये सुनिश्चित कर लें कि आपने सही अकाउंट को सिलेक्ट किया हुआ है। गलत अकाउंट में किए गए डिपॉज़िट्स के लिए इंटरनल ट्रांसफ़र की ज़रूरत पड़ सकती है और उनमें देरी हो सकती है।

  1. उस ट्रेडिंग अकाउंट को सिलेक्ट कर लें, जिसमें आप डिपॉज़िट करना चाहते हैं।

    image.png

  2. अपने डिपॉज़िट मेथड के तौर पर Apple Pay को चुन लें।

    image.png

  3. डिपॉज़िट की जाने वाली रकम डाल दें।

ध्यान दें: आपकी ट्रेडिंग अकाउंट की करेंसी में सिस्टम अपने आप ही कनवर्टेड रकम डिस्प्ले कर देगा।

image.png

  1. नियम और शर्तों को पढ़कर उन्हें स्वीकार कर लें और फिर Continue पर क्लिक कर दें।

  2. डिपॉज़िट डिटेल्स को चेक करके Make Deposit पर क्लिक कर दें।

    image.png

  3. Apple Pay विंडो दिखाई देने पर या तो इस्तेमाल किए जाने वाले कार्ड को सिलेक्ट कर लें, या फिर Add Payment Method पर क्लिक करके स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फ़ॉलो करें।

ध्यान दें: सिर्फ़ Visa और Mastercard कार्ड सपोर्टेड हैं।

image.pngimage.png

  1. Face ID या फिर अपने डिवाइस के पासकोड के ज़रिए पेमेंट कन्फ़र्म कर दें।

ध्यान दें: Apple Pay डिपॉज़िट्स के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की ज़रूरत नहीं होती।

image.png

2 मिनट के भीतर आपकी स्क्रीन पर एक कन्फ़र्मेशन पॉप-अप दिखाई दे जाएगा और पैसे आपके ट्रेडिंग अकाउंट में दिखाई दे जाएँगे। ऐप की Payment History में भी आप उस ट्रांज़ैक्शन को देख सकते हैं।

image.png

क्या यह लेख सहायक था?