प्लीज़ ध्यान दें: डिपॉज़िट आपके नाम से जुड़े अकाउंट से आने चाहिए; थर्ड पार्टीज़ से आने वाली पेमेंट मूल अकाउंट में रिफ़ंड हो जाएँगी।
अपने ट्रेडिंग अकाउंट में फ़ंड्स डिपॉज़िट करने के लिए बस क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके बाई ओर वाले मेन्यू में मौजूद Funds सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से Deposit ऑप्शन चुनकर इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
ज़रूरी जानकारी: अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि डिपॉज़िट करने के लिए आपने सही अकाउंट नंबर को चुना है। गलत अकाउंट में डिपॉज़िट करके इंटरनल ट्रांसफ़र की रिक्वेस्ट डालने पर देरी हो सकती है क्योंकि उसे प्रोसेस करने में हमें कुछ वक्त लगता है।
प्लीज़ ध्यान दें: किसी कार्ड के ज़रिए डिपॉज़िट करते समय ये सुनिश्चित कर लें कि वो आप ही के नाम पर रजिस्टर्ड है—यानी कि वही नाम, जिसका इस्तेमाल आपने अपना Axi अकाउंट खुलवाने के लिए किया था। ऐसा करने से वेरिफ़िकेशन में कोई देरी नहीं होती क्योंकि हम थर्ड पार्टी डिपॉज़िट्स और संदिग्ध गतिविधियों की जाँच करते हैं।