मेरे MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म पर मेरी चार्ट सेटिंग्स या प्रोफ़ाइलें सेव क्यों नहीं हुई हैं?अपडेट किया गया 4 माह पहले
अगर आपकी सेटिंग्स, पसंद-नापसंद, या प्रोफ़ाइलें सेव नहीं हो रही हैं और MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म सिर्फ़ डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स में ही लोड हो रहा है, तो करप्ट हो चुका टर्मिनल फ़ोल्डर इसका एक आम कारण होता है। आमतौर पर इसे ठीक करने के दो तरीके होते हैं:
- आपको MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म को अनइनस्टॉल करके दोबारा इनस्टॉल करना पड़ सकता है। अगर आपको प्लेटफ़ॉर्म को दोबारा डाउनलोड करना है, तो अपना ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाते समय आए हमारे ईमेल को खोल लें, या फिर क्लाइंट पोर्टल पर चले जाएँ; नहीं तो
- MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म को बंद करके ‘Configurations’ फ़ोल्डर में मौजूद ini नाम की फ़ाइल को ढूँढ लें। इस फ़ाइल का नाम बदलकर “terminal.old” रख दें और ऐप्लिकेशन को रीस्टार्ट कर लें। ऐसा करने से एक नई terminal.ini फ़ाइल जेनरेट हो जाएगी।
अगर आपको अभी भी दिक्कत आ रही है, तो प्लीज हमसे संपर्क करें।