/ /
ROI क्या होता है और ये कैसे काम करता है?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

ROI (Return on Investment) आपके एफ़िलिएट डैशबोर्ड में अवेलेबल एक परफ़ॉर्मेन्स टूल होता है। इसे हर महीने कैलकुलेट किया जाता है और इसकी बदौलत आपके रेफ़र किए गए क्लाइंट्स की कारगरता का हिसाब लगाया जाता है।

ROI कैलकुलेट करने का फ़ॉर्मूला ये होता है:

ROI = नेट डिपॉज़िट (आपके द्वारा रेफ़र किए गए सभी क्लाइंट्स से, फिर भले ही वो नए हों या मौजूदा) ÷ उसी महीने का देय CPA.

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपके पास 10 मौजूदा क्लाइंट हैं, जिन्होंने कुल $1,000 डिपॉज़िट किए हैं, और आपने 5 नए क्लाइंट रेफ़र किए, जिन्होंने कुल मिलाकर $8,000 डिपॉज़िट किए हैं। अगर वो 5 नए क्लाइंट कुल $3,000 का CPA जेनरेट करते हैं, तो उस महीने का ROI होगा:

ROI = ($8,000 + $1,000) ÷ $3,000 = 3.

अपना ROI आप सीधे अपने Affiliate Dashboard पर देख सकते हैं, या फिर इन स्टेप्स को फ़ॉलो करके आप उसे मैन्युअली कैलकुलेट भी कर सकते हैं:

  1. Activity Report को एक्सेस करके नेट डिपॉज़िट वैल्यू ले लें।

  2. अपने Dashboard पर जाकर उसी अवधि के CPA से उस नेट डिपॉज़िट को डिवाइड कर दें।

  3. अब आपको अपना ROI मिल जाएगा, जो Dashboard पर दिखाए गए ROI से मैच हो रहा होगा।

क्या यह लेख सहायक था?