पैसे निकलवाने के लिए क्लाइंट पोर्टल में 'Funds' सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से 'Withdraw' को सिलेक्ट करके इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
ज़रूरी जानकारी: अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं, तो प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपने सही अकाउंट नंबर को चुना हुआ है। गलत अकाउंट में पैसे निकलवाने की वजह से आपको एक इंटरनल ट्रांसफ़र रिक्वेस्ट डालनी पड़ सकती है, जिसमें लगने वाले अतिरिक्त प्रोसेसिंग टाइम के चलते अपने विड्रॉअल में आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।
ज़रूरी जानकारी: हर विड्रॉअल मेथड की एक मिनिमम विड्रॉअल राशि होती है, जो क्लाइंट पोर्टल में भी डिस्प्ले की जाती है। इससे कम रकम डालने पर आप विड्रॉअल प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाएँगे। गौरतलब है कि अलग-अलग करेंसियों की मिनिमम विड्रॉअल राशियाँ भी अलग होती हैं।
प्लीज़ ध्यान दें: आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट को चेक करके उसे प्रोसेस करने में 1-2 बिज़नस डेज़ लग सकते हैं।
ज़रूरी जानकारी: प्लीज़ ध्यान दें कि कोई विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग के दौरान आपके बैलेंस से विड्रॉअल राशि को काटकर दिखाया जाता है। विड्रॉअल रिक्वेस्ट असफल होने पर वो रकम आपके बैलेंस में रिफ़ंड कर दी जाएगी और हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम ईमेल करके आपको विड्रॉअल फ़ेल होने की वजह बता देगी।