अपना पसंदीदा अकाउंट टाइप सिलेक्ट करके और फिर ज़रूरी अकाउंट डिटेल्स को कॉन्फ़िगर करके Client Portal के ज़रिए आप एक डेमो ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकते हैं।
Client Portal में बनाए गए डेमो अकाउंट सिर्फ़ MT4 और MT5 के लिए ही होते हैं।
Axi Trading Platform के लिए डेमो अकाउंट खोलने के लिए प्लीज़ Axi मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें।
Client Portal में लॉग-इन करें।
मेन पेज से “Demo” टैब खोलकर “Get Started” पर क्लिक करें।
अकाउंट टाइप (Standard/Pro/Premium) और प्लेटफ़ॉर्म (MT4 या MT5) चुनकर “Create Account” पर क्लिक करें। (ध्यान दें: Premium अकाउंट सिर्फ़ कुछ गिने-चुने क्षेत्रों में ही उपलब्ध हैं।)
अकाउंट की करेंसी सिलेक्ट करके “Continue” पर क्लिक करें।
वर्चुअल फ़ंड राशि (शुरुआती बैलेंस) सिलेक्ट करके “Continue” पर क्लिक करें।
पसंदीदा लीवरेज लेवल सिलेक्ट करके “Continue” पर क्लिक करें।
एक सिक्योर पासवर्ड बनाएँ (8 से 15 कैरेक्टर्स का, जिसमें बड़े और छोटे अक्षर, संख्याएँ, और स्पेशल सिंबल शामिल हों)।
अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें।
अकाउंट जल्द ही बन जाएगा: आमतौर पर इसमें चंद सेकंड ही लगते हैं। प्रक्रिया के दौरान अगर आपको कोई सहायता चाहिए, तो हमसे बेझिझक संपर्क करें।