जी नहीं। प्लीज़ ध्यान दें कि एक्सपायरी की तारीख से पहले किए गए किसी भी विड्रॉअल के चलते आपका ट्रेडिंग क्रेडिट हटा दिया जाएगा। यहाँ ध्यान देने वाली बात ये भी है कि आपके पास पर्याप्त फ़ंड न होने पर ट्रेडिंग क्रेडिट के हटने से आपके कुछ या सभी ट्रेड क्लोज़ हो सकते हैं। इंटरनल ट्रांसफ़र को भी विड्रॉअल ही माना जाता है। अगर आपका Axi अकाउंट इक्विटी बैलेंस, क्रेडिट बैलेंस से नीचे चला जाता है, तो क्रेडिट हटा दिए जाएँगे और आपके ओपन ट्रेड क्लोज़ हो जाएँगे। ट्रेडिंग क्रेडिट से आपकी अकाउंट लिवरेज तो बढ़ जाती है, लेकिन उससे ट्रेडिंग के नुकसानों की भरपाई नहीं होती। अगर आपका कैश बैलेंस ज़ीरो से नीचे चला जाता है, तो क्रेडिट हटा दिया जाएगा और उसके चलते पैदा होने वाले नेगेटिव बैलेंस को आपको सैटल करना पड़ेगा।
कोई भी विड्रॉअल करने से पहले उस ऑफ़र के नियम और शर्तों को पढ़कर ये समझ लें कि विड्रॉअल से आपके बोनस पर क्या असर पड़ सकता है।