अपने क्रेडिट कार्ड की समाप्ति की तारीख को कैसे अपडेट किया जा सकता है?अपडेट किया गया 4 माह पहले
- Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
- लॉग-इन करने के बाद Funds पर क्लिक कर दें।
- Funds सेक्शन में Manage टैब को सिलेक्ट कर लें; यहाँ आपके सेव किए पेमेंट मेथड डिस्प्ले हो जाएँगे।
- Card टैब पर क्लिक कर दें।
- अपने कार्ड की समाप्ति की तारीख को अपडेट करने के लिए Pencil आइकन पर क्लिक कर दें।

- अपनी कार्ड डिटेल्स को अपडेट करके काम हो जाने पर Update पर क्लिक कर दें। आपकी स्क्रीन पर इस अपडेट को कन्फ़र्म करता एक पॉप-अप खुल जाएगा, और वो बदलाव फ़ौरन लागू हो जाएँगे।


ज़रूरी जानकारी: अपने कार्ड को अपडेट करते समय एरर मैसेज या फिर पैसे डालने या निकलवाने में आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए प्लीज़ अपने कार्ड के लिए एक्सपायरी का सही महीना और साल डालना न भूलें।
ध्यान दें: अगर आपका क्रेडिट कार्ड एक महीने में एक्सपायर होने वाला है, तो पोर्टल पर आने वाली नोटीफ़िकेशन के तहत आपको उस कार्ड को हटाने या फिर एक्सपायरी की तारीख को अपडेट करने का ऑप्शन आ जाएगा।
