/ /
क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिए अपने MT4 अकाउंट में फ़ंड कैसे डिपॉज़िट किए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

प्लीज़ ध्यान दें: डिपॉज़िट आपके नाम के किसी अकाउंट से आने चाहिए; थर्ड पार्टीज़ से आने वाली पेमेंट मूल अकाउंट में रिफंड हो जाएँगी।

अपने ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा डिपॉज़िट करने के लिए क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके बाईं ओर वाले मेन्यू में मौजूद Funds सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से Deposit ऑप्शन को चुनकर इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • 'Add Funds' पर क्लिक करके फ़ंड किए जाने वाले ट्रेडिंग अकाउंट (MT4 अकाउंट) को सिलेक्ट कर लें।

ज़रूरी जानकारी: अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि डिपॉज़िट करने के लिए आपने सही अकाउंट नंबर चुना हुआ है। गलत अकाउंट में डिपॉज़िट करके इंटरनल ट्रांसफ़र की रिक्वेस्ट डालने पर प्रोसेसिंग टाइम के चलते आपको देरी का सामना जो करना पड़ सकता है।

  • अपने फ़ंडिंग मेथड के तौर पर 'Crypto' को चुनकर अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी को सिलेक्ट कर लें।

  • फ़ंड भेजने के लिए चुनी गई क्रिप्टोकरेंसी को अगर नेटवर्क की ज़रूरत है, तो प्लीज़ अपने पसंदीदा नेटवर्क को सिलेक्ट कर लें।

ज़रूरी जानकारी: गौरतलब है कि फ़ंड ट्रांसफ़र के लिए Bitcoin Cash, Litecoin, और Ripple को क्रिप्टो नेटवर्क की ज़रूरत नहीं होती, जबकि Tether और Ethereum को होती है।

  • फ़ंड की जाने वाली रकम डाल दें।
  • कन्फ़र्मेशन पेज पर अपनी डिटेल्स चेक कर लें। लेन-देन पूरा करने के लिए 'Make Deposit' पर क्लिक कर दें।

  • डिपॉज़िट की जाने वाली रकम डाल दें। प्लीज़ ध्यान दें कि हर डिपॉज़िट मेथड में एक न्यूनतम राशि डालनी होती है आपके द्वारा डाली गई रकम अगर उस न्यूनतम राशि से कम है, तो डिपॉज़िट प्रोसेस को आप पूरा नहीं कर पाएँगे।

  • इस स्टेप को पूरा करके आप कन्फ़र्मेशन पेज पर पहुँच जाएँगे। सभी डिटेल्स के सही होने की पुष्टि करके अपनी डिपॉज़िट रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए 'Make Deposit' पर क्लिक कर दें।

ज़रूरी जानकारी: गलत नेटवर्क या क्रिप्टोकरेंसी एड्रेस को सिलेक्ट करने से आपके पैसे को रिकवर करने या फिर लेन-देन को कैंसल करने में Axi आपकी कोई मदद नहीं कर पाएगा

 
  • डिपॉज़िट प्रोसेस को जारी रखने के लिए या तो अपनी क्रिप्टो ऐप के ज़रिए वॉलेट एड्रेस के QR कोड को स्कैन कर लें, या फिर वॉलेट एड्रेस को अपने प्रोवाइडर के प्लेटफ़ॉर्म में कॉपी और पेस्ट कर दें। प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि डिपॉज़िट को तय समय-सीमा के दौरान किया गया था। साथ ही, फ़्यूचर डिपॉज़िट्स के लिए वॉलेट एड्रेस को सेव करने से परहेज़ करें, क्योंकि ऐसा करने से आपके Axi ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा क्रेडिट होने में देरी हो सकती है। डिपॉज़िट की हर कोशिश के लिए एक नए वॉलेट एड्रेस की ज़रूरत होती है।

  • आपका डिपॉज़िट प्रोसेस हो जाने पर आपको सफलता वाली नोटीफ़िकेशन आ जाएगी। अपने डैशबोर्ड में जाकर ये चेक कर लें कि वो डिपॉज़िट आपके द्वारा चुने गए MT4 अकाउंट में दिखाई दे रहा है या नहीं।

क्या यह लेख सहायक था?