/ /
कॉपी ट्रेडिंग के लिए क्या कोई फ़ीस या चार्ज होते हैं?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

परफ़ॉर्मेन्स फ़ीस

आपके द्वारा कॉपी किए गए ट्रेड्स पर कोई एक्स्ट्रा कमीशन नहीं होती, लेकिन कमाए गए मुनाफ़े पर आपको किसी सिग्नल प्रोवाइडर को परफ़ॉर्मेन्स फ़ीस अदा करनी पड़ सकती है।

सिग्नल प्रोवाइडर को परफ़ॉर्मेन्स फ़ीस अदा करने के लिए आप एक अग्रीमेंट कर सकते हैं, लेकिन वो करना ज़रूरी नहीं होता। Axi Copy Trading ऐप में किसी ट्रेडर को कॉपी या फ़ॉलो करते समय ये बात आपको साफ़-साफ़ बता दी जाती है।

परफ़ॉर्मेन्स फ़ीस कॉपियर की परफ़ॉर्मेन्स से संबंधित आपके अकाउंट में चार्ज की जाने वाली फ़ीस होती है। उदाहरण के लिए, अगर आप 30% फ़ीस चार्ज करने वाला कोई सिग्नल कॉपी करके USD $100 का मुनाफ़ा कमा रहे हैं, तो आपके अकाउंट से USD $30 कट जाएँगे।

MT4/MT5 में फ़ीस कैसे देखें

आपके अकाउंट से फ़ीस हर हफ़्ते कट जाती है, आमतौर पर हफ़्ते के पहले दिन, और आपके MT4/MT5 रिकॉर्ड्स में ये लेन-देन "Signal fee"(प्रदर्शन शुल्क: PPF) के तौर पर दिखाई देता है।

क्या यह लेख सहायक था?