/ /
मौजूदा पोर्टल और नए पोर्टल में अहम फ़र्क क्या हैं?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

आपके ट्रेडिंग एक्सपीरियंस में चार चाँद लगाने के लिए नए क्लाइंट पोर्टल में कई अपग्रेड किए गए हैं, जैसे कि:

  • सरल इंटरफ़ेस और बेहतर प्रदर्शन: नया पोर्टल तेज़तर्रार, साफ़-सुथरा, और चलाने में ज़्यादा आसान है, जिसके चलते यूज़र का ओवरऑल एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है।
  • बेहतर सुरक्षा: अतिरिक्त अकाउंट सुरक्षा के लिए मल्टी-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) इंट्रोड्यूस की गई है।
  • MT5 ट्रेडिंग: पुराने पोर्टल के विपरीत नया प्लेटफ़ॉर्म सभी देशों में MT5 को सपोर्ट करता है, जिसके चलते एडवांस्ड ट्रेडर्स को बेहतर फ़्लेक्सिबिलिटी मिलती है।
  • MT5 वेब: MT5 को अब आप सीधे अपने वेब ब्राउज़र से एक्सेस करके ट्रेडिंग कर सकते हैं, जिससे ट्रेडिंग और भी आसान और सुलभ हो जाती है।
  • Axi Trading Platform Web: अब आप सीधे Axi Trading Platform Web के ज़रिए ट्रेडिंग कर सकते हैं। ये फ़ीचर पहले अवेलेबल नहीं था।
  • नए ट्रेडिंग प्रोडक्ट: मौजूदा एसेट्स के अलावा, नए पोर्टल पर आप क्रिप्टो पर्पेचुअल्स की ट्रेडिंग भी कर सकते हैं, जिसके चलते क्रिप्टो मार्केट में आपको मिलती है ज़्यादा फ़्लेक्सिबिलिटी। आप फ़ॉरेक्स, शेयर CFDs, धातुओं, कमोडिटीज़, और अन्य CFD प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग भी कर सकते हैं।

इन सुधारों को आपको बेहतर टूल्स, ज़्यादा सुरक्षा, और ट्रेडिंग के ज़्यादा विकल्प मुहैया कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि आप और भी स्मार्ट ट्रेडिंग कर सकें।

क्या यह लेख सहायक था?