/ /
मुझे अपना विड्रॉअल क्यों नहीं मिला है?
अपडेट किया गया 3 माह पहले

विड्रॉअल मिलने में होने वाली देरी के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। हमसे संपर्क करने से पहले प्लीज़ इस लिस्ट को देख लें:

प्रोसेसिंग अवधियाँ

विड्रॉअल रिक्वेस्ट को आमतौर पर रोज़ाना, जिसमें वीकेंड भी आते हैं, प्रोसेस किया जाता है। हाँ, गौरतलब है कि कुछ पेमेंट मेथड्स या खास रिक्वेस्ट्स पर हमारे स्टैंडर्ड बिज़नस आवर्स वाली प्रोसेसिंग भी लागू हो सकती है। ऐसे मामलों में प्रोसेसिंग अगले बिज़नस डे पर दोबारा शुरू हो जाती है।

आपकी विड्रॉ रिक्वेस्ट मिलने पर हम उसे 24-48 घंटे में प्रोसेस करने की कोशिश करते हैं। आपके अकाउंट में पैसे दिखाई देने में लगने वाली अवधि आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए विड्रॉअल मेथड के अनुसार अलग हो सकती है। आम मेथड्स के ज़रिए पैसा निकालने में लगभग इतना समय लग जाता है: 

  • अंतरराष्ट्रीय/ग्लोबल बैंक ट्रांसफ़र – 2-5 बिज़नस डेज़
  • क्रिप्टोकरेंसी - तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही*)
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड - तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही)*
    • क्रेडिट/कार्ड डेबिट कार्ड रिफ़ंड - 5-7 बिज़नस डेज़। प्लीज़ ध्यान दें कि ये समय-सीमा आपके बैंक पर भी निर्भर करती है।
  • ई-वॉलेट (जैसे PayPal/Skrill/Neteller) - तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही)*
  • PIX - तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही*) (ये मेथड सिर्फ़ ब्राज़ील में रहने वाले लोगों के लिए ही अवेलेबल है)
  • PayNow - तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही*) (ये मेथड सिर्फ़ सिंगापुर में रहने वाले लोगों के लिए ही अवेलेबल है)
  • लोकल मनी ट्रांसफ़र (थाईलैंड): 2-5 बिज़नस डेज़ (ये मेथड सिर्फ़ थाईलैंड में रहने वाले लोगों के लिए ही अवेलेबल है)
  • Bitwallet: तुरंत* (ये मेथड सिर्फ़ जापान में रहने वाले लोगों के लिए ही अवेलेबल है)
  • लोकल मनी ट्रांसफ़र (चीन): 2-5 बिज़नस डेज़ (ये मेथड सिर्फ़ चीन में रहने वाले लोगों के लिए ही अवेलेबल है)
  • लोकल मनी ट्रांसफ़र (जापान): 2-5 बिज़नस डेज़ (ये मेथड सिर्फ़ जापान में रहने वाले लोगों के लिए ही अवेलेबल है)
  • Knet: तुरंत* (आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही*) (ये मेथड सिर्फ़ कुवैत में रहने वाले लोगों के लिए ही अवेलेबल है)

*प्रोसेस होने के बाद भी आपके अकाउंट में पहुँचने में इंस्टेंट पेमेंट्स को चंद मिनट का वक्त लग सकता है।

**आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट को हम 24-48 घंटे में प्रोसेस करने की कोशिश करते हैं

ज़रूरी जानकारी: सार्वजानिक/बैंक की छुट्टियों के चलते पेमेंट मिलने में देरी हो सकती है। अपेक्षित अवधि के बाद भी अपना पैसा न मिलने पर प्लीज़ हमारी कस्टमर सर्विस से संपर्क करें

साथ ही, पेमेंट की कोई भी कन्फ़र्मेशन (जैसे कि बैंक ट्रांसफ़र) पेमेंट के प्रोसेस होने और भेजे जाने के 3-5 बिज़नस डेज़ बाद ही प्रोवाइड की जा सकती है।

गलत लेन-देन डिटेल्स

विड्रॉअल्स के ठीक से प्रोसेस होने के लिए सभी इनफ़ॉर्मेशन और डिटेल्स को ठीक से और पूरी तरह से डाला जाना चाहिए। सारी ज़रूरी जानकारी प्रोवाइड किए जाने तक विड्रॉअल अस्वीकार हो सकते हैं, उनमें देरी हो सकती है, या फिर ये भी हो सकता है कि वो प्रोसेस ही न हों। तेज़तर्रार विड्रॉअल के लिए प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा सबमिट की जाने वाली सारी जानकारी ठीक से सबमिट हो चुकी है।

क्रेडिट कार्ड रिफ़ंड

प्लीज़ ध्यान दें कि क्रेडिट कार्ड रिफ़ंड मिलने में 5-7 बिज़नस डेज़ की अवधि लग जाती है, लेकिन ये अवधि आपके बैंक पर निर्भर कर सकती है। 7 बिज़नस डेज़ के बाद भी आपके कार्ड पर रिफ़ंड की गई राशि को अगर आपका बैंक लोकेट नहीं कर पाता, तो आपको ARN कोड प्रोवाइड किया जा सकता है।

ज़रूरी जानकारी: क्योंकि ये एक रिफ़ंड प्रोसेस है, आपको अपने बैंक को ये बताना होता है कि वो ARN एक रिफ़ंड से संबंधित है, न कि एक बैंक ट्रांसफ़र से। एक अंतरराष्ट्रीय बैंक ट्रांसफ़र के तौर पर ARN को गलत ढंग से प्रोसेस करने पर हो सकता है कि बैंक फ़ंड्स को ट्रेस न कर पाएँ।

तकनीकी समस्या

किसी अस्थायी आउटेज या तकनीकी दिक्कत की वजह से हो सकता है कि आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट प्रोसेस न हो पाए। अपेक्षित अवधि के बाद भी अपना पैसा न मिलने पर प्लीज़ हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क कर लें।

अगर ऊपर बताई कोई भी बात आप पर लागू नहीं होती और हमारे विड्रॉ फ़ंड्स पेज पर दी गई अपेक्षित अवधि के बाद भी आपका डिपॉज़िट नहीं आया है, तो प्लीज़ हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम को ये जानकारी मुहैया करा दें:

  1. विड्रॉअल ID रेफ़रेंस (किसी विड्रॉअल के लिए अप्लाई करने के बाद आपको ये इनफ़ॉर्मेशन ईमेल कर दी जाएगी। रेफ़रेंस के बाद # आता है)।
  2. विड्रॉअल की तारीख और रिक्वेस्ट की गई  राशि।
  3. आपका ट्रेडिंग अकाउंट नंबर।
क्या यह लेख सहायक था?