/ /
पैसे निकलवाने के लिए अपना बैंक अकाउंट कैसे डाला जा सकता है?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

पैसे निकलवाने के लिए अपने क्लाइंट पोर्टल में कोई बैंक अकाउंट डालने के लिए प्लीज़ नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें।

  • क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके “फंड्स” पर चले जाएँ।

  • मैनेज” टैब को सिलेक्ट कर लें।

  • बैंक खाता” चुनकर “जोड़ें” पर क्लिक कर दें।

image.png

  • बैंक खाता देश” और “मुद्रा” को सिलेक्ट कर लें।

image.png

  • अपनी बैंक डिटेल्स भर दें। प्लीज़ ध्यान दें कि रिक्वेस्ट की गई जानकारी आपके देश के हिसाब से अलग हो सकती है:

    • निकनेम: अपने अकाउंट की पहचान करने के लिए कोई नाम चुन लें।

    • अकाउंट होल्डर का नाम: ये सुनिश्चित कर लें कि ये जानकारी आपके Axi रजिस्ट्रेशन अकाउंट से एकदम मेल खाती हो। अपना अकाउंट नंबर बिना किसी स्पेस के डाल दें।

      ध्यान दें: किसी और नाम का इस्तेमाल करने से आपका विड्रॉअल रिजेक्ट हो जाएगा। वो इसलिए कि थर्ड-पार्टी विड्रॉअल्स की परमिशन नहीं होती ।

    • अकाउंट नंबर: अपना पूरा अकाउंट नंबर डाल दें।

    • SWIFT कोड: अपने बैंक का SWIFT कोड डाल दें। हर इंटरनेशनल वायर ट्रांसफ़र के लिए ये अनिवार्य होता है।

image.png

  • एक स्पष्ट बैंक स्टेटमेंट अपलोड कर दें।

वेरिफ़िकेशन के लिए बैंक स्टेटमेंट ज़रूरी होती है और ये स्टेटमेंट आपके बैंक द्वारा जारी किया गया या फिर ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए डाउनलोड किया गया ऑफ़िशियल डॉक्यूमेंट होना चाहिए। प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी स्टेटमेंट इन कसौटियों पर खरी उतरती हो:

  • स्टेटमेंट में दिया ओनर का नाम आपकी Axi प्रोफ़ाइल में दर्ज नाम से मेल खाना चाहिए।

  • स्टेटमेंट में बैंक अकाउंट डिटेल्स और तारीख होनी चाहिए, और स्टेटमेंट छह महीने से ज़्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

  • मान्य फ़ाइल फ़ॉर्मेट में JPEG, PNG, PDF, और HEIC शामिल हैं, और इनका अधिकतम फ़ाइल साइज़ 6 MB होता है।

ज़रूरी जानकारी: बैंक स्टेटमेंट और बैंक रसीदें दो अलग-अलग चीज़ें होती हैं।

ध्यान दें: हमें आपकी बैंक स्टेटमेंट का सिर्फ़ पहला ही पेज चाहिए होता है, बशर्ते उसमें ये जानकारी मौजूद हो:

  • बैंक का नाम/लोगो

  • बैंक अकाउंट का नाम

  • बैंक अकाउंट नंबर/IBAN

  • SWIFT/BIC

image.png

आपकी बैंक स्टेटमेंट 24 घंटे (या 1 बिज़नस डे) के भीतर प्रोसेस हो जाएगी।

दोबारा पैसे निकलवाने की कोशिश करते समय आप अपने बैंक के वेरिफ़िकेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

अप्रूवल मिलने के बाद आगे के लेन-देन के लिए आपका बैंक अकाउंट सेव हो जाएगा।

ज़रूरी जानकारी: देरी और कैंसलेशन से बचने के लिए, अपने बैंक से कन्फ़र्म कर लें कि आपका अकाउंट इन्कमिंग वायर ट्रांसफ़र स्वीकार कर सकता है या नहीं, और ये वेरीफ़ाई कर लें कि आपका बैंक कौन-कौनसी करेंसी को हैंडल कर सकता है। पहले ही इन बातों को वेरीफ़ाई कर लेने से आप आगे चलकर देरी से बच जाते हैं और आपका पैसा मक्खन की तरह आपको वापस आता रहता है।

क्या यह लेख सहायक था?