लीवरेज की बदौलत कोई ट्रेड ओपन करने के लिए अपने असली अकाउंट बैलेंस के एक छोटे-से हिस्से का इस्तेमाल करके बाकी की धनराशि उधार पर ली जा सकती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए की आप $100,000 की पोज़ीशन खोलना चाहते हैं। अपने अकाउंट में बिना किसी लिवरेज के (1:1 का लेवल) इस पोज़ीशन को ओपन करने के लिए आपको अपनी पोज़ीशन की पूरी की पूरी वैल्यू डालनी पड़ेगी। लेकिन अगर आपके अकाउंट में 100:1 की लिवरेज है, तो उस पोज़ीशन को खोलकर बरकरार रखने के लिए अपने फ़ंड्स में से आपको सिर्फ़ $1,000 का इस्तेमाल करना होगा।
लिवरेज को अक्सर "दोधारी तलवार" भी कहा जाता है क्योंकि उससे संभावित मुनाफ़े के साथ-साथ संभावित नुकसान में भी बढ़ोतरी आ जाती है। लिवरेज जितनी ज़्यादा होगी, आपके संभावित नफ़े/नुकसान और जोखिम भी उतने ही ज़्यादा होंगे।
प्लीज ध्यान दें: न्यूज़ ट्रेडिंग के दौरान Axi लिवरेज पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाता है।
मार्जिन और लीवरेज के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ या तो हमारे मार्जिन और लिवरेज पेज पर चले जाएँ या फिर नीचे दिए वीडियो को देखें।
मार्जिन और लीवरेज का उल्टा रिश्ता होता है। कुछ इंस्ट्रूमेंट्स की मार्जिन आवश्यकता का हिसाब लगाते समय हमें ये समझना होता है कि उनमें से कौन-कौन से इंस्ट्रूमेंट में लिवरेज एक फ़ैक्टर होती है। नीचे दिया टेबल इस सिलसिले में आपके काम आ सकता है:
मैक्सिमम अवेलेबल लीवरेज
मैक्सिमम अवेलेबल लिवरेज इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन से देश में रह रहे हैं। अपने क्षेत्र और अकाउंट टाइप के लिए मैक्सिमम अवेलेबल लिवरेज का पता लगाने के लिए प्लीज़ अपने अकाउंट मैनेजर या हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क करके देखें।