/ /
Android के ज़रिए ट्रेड ऑर्डर प्लेस / मॉडिफ़ाई / देखे / बंद कैसे किए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

ट्रेड प्लेस करना

  1. ‘Quotes’ टैब पर जाकर अपने मनचाहे इंस्ट्रूमेंट पर टैप कर दें
  2. ‘New Order’ पर टैप कर दें
  3. आपसे अपनी मनचाही वॉल्यूम और एक्सीक्यूशन टाइप स्पेसिफ़ाई करने के लिए कहा जाएगा। इस स्टेप को पूरा करके ‘Next’ पर टैप कर दें
  4. ‘New Order’ पर टैप कर दें
  5. स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट (अगर आप उसका इस्तेमाल कर रहे हैं) डालकर ‘Buy’ या ‘Sell’ को सिलेक्ट कर लें
 

ऑर्डर टाइप

MetaTrader 4 Android ऐप के ज़रिए आप मार्केट एक्सीक्यूशन और पेंडिंग ऑर्डर डाल सकते हैं, लेकिन ऐप के ज़रिए ट्रेलिंग स्टॉप नहीं डाला जा सकता।
 

Android MT4 पर कोई चार्ट कैसे खोलें?

  1. ‘Quotes’ टैब पर चले जाएँ,
  2. उस ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट पर क्लिक कर दें, जिसका चार्ट आप देखना चाहते हैं। ऐसा करने पर एक नई पॉप-अप विंडो खुल जाएगी।
  3. ‘Chart’ को सिलेक्ट कर लें, जिसके बाद रिक्वेस्ट किया गया चार्ट खुल जाएगा।

किसी ट्रेड को मॉडिफ़ाई करना

  1. ‘Trade’ टैब पर चले जाएँ।
  2. ओपन पोज़ीशन पर टैप करके उसे होल्ड करके रखें। ऐसा करने पर एक नई पॉप-अप विंडो खुल जाएगी।
  3. ‘Modify Order’ को सिलेक्ट कर लें।
  4. आपसे अपनी स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट डिटेल्स डालने के लिए कहा जाएगा। इन डिटेल्स को स्पेसिफ़ाई करके ‘Modify’ पर टैप कर दें।

कोई ट्रेड / पोज़ीशन देखना

  1. ‘Trade’ टैब पर चले जाएँ:
  2. ओपन पोज़ीशनें ‘Positions’ मेन्यू में देखी जा सकती हैं। पेंडिंग पोज़ीशनें ‘Orders’ मेन्यू में देखी जा सकती हैं।

ट्रेड को बंद करना

  1. ‘Trade’ टैब पर जाकर ओपन पोज़ीशन पर टैप करके उसे होल्ड करके रखें। ऐसा करने पर एक नई पॉप-अप विंडो खुल जाएगी।
  2. ‘Close Order’ को सिलेक्ट कर लें। ऐसा करने पर आपसे अपने ट्रेड को बंद करने की कन्फ़र्मेशन माँगी जाएगी।
  3. ‘Close’ पर टैप कर दें।

 

क्या यह लेख सहायक था?