/ /
Axi मोबाइल ऐप पर Global Money Transfer के ज़रिए पैसे कैसे डिपॉज़िट करें?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

Global Money Transfer के ज़रिए अपने Axi ट्रेडिंग अकाउंट में पैसे डिपॉज़िट करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • ऐप खोलकर लॉग-इन कर लें (ये सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने Live अकाउंट में लॉग-इन किया हुआ है)

  • अपने अलग-अलग अकाउंटों और बैलेंसों वाला पेज देखने के लिए साइड टास्कबार से “Deposit Funds” पर क्लिक कर दें।

image.png

  • उस ट्रेडिंग अकाउंट को चुन लें, जिसमें आप पैसे डिपॉज़िट करना चाहते हैं।

ध्यान दें: अगर आपके कई ट्रेडिंग अकाउंट हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि अपने डिपॉज़िट के लिए आपने सही अकाउंट को सिलेक्ट किया हुआ है। गलत अकाउंट में किए गए डिपॉज़िट के चलते इंटरनल ट्रांसफ़र की ज़रूरत पड़ने पर आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।

image.png

  • अपने फ़ंडिंग मेथड के तौर पर “Global Money Transfer” को सिलेक्ट कर लें।

image.png

  • आपको अपने चुने हुए MT4/MT5 अकाउंट से लिंक्ड बैंक अकाउंट की डिटेल्स दिखाई दे जाएँगी।

  • ट्रांसफ़र को सुविधाजनक बनाने के लिए अकाउंट डिटेल्स को कॉपी करके उन्हें अपनी बैंक ऐप या वेबसाइट में पेस्ट कर लें।

ज़रूरी जानकारी: ये तरीका सिर्फ़ कुछ ख़ास करेंसियों को ही सपोर्ट करता है। सपोर्ट न की जाने वाली करेंसियों में किए गए डिपॉज़िट अपने आप ही रिजेक्ट हो जाएँगे।

image.png

  • एक सफल डिपॉज़िट के बाद आपको एक कन्फ़र्मेशन ईमेल आ जाएगा।

ध्यान दें: अगर आपका अकाउंट अभी तक वेरीफ़ाई नहीं हुआ है, तो एक डिपॉज़िट रिक्वेस्ट डालने से पहले आपसे वेरिफ़िकेशन पूरी करने के लिए कहा जाएगा।

क्या यह लेख सहायक था?