अपने MT4/MT5 अकाउंट नंबर के ज़रिए अगर आप लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं, तो प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी अकाउंट डिटेल्स सबसे पहले अपना Axi अकाउंट खुलवाते समय आपको आए ओरिजिनल वेलकम ईमेल में दीं डिटेल्स से मैच हो रही हों।
अकाउंट नंबर सही होने पर भी अगर आप अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका मतलब ये हुआ कि आपका अकाउंट या तो अब वैलिड नहीं है, या फिर वो बंद या आर्काइव हो चुका है।
इस समस्या का समाधान कैसे करें:
किसी नए लाइव ट्रेडिंग अकाउंट को सीधे Axi वेबसाइट के ज़रिए खुलवाया जा सकता है।
अकाउंट वेरीफ़ाई हो जाने पर आपकी अकाउंट लॉग-इन डिटेल्स आपको ईमेल कर दी जाएँगी।
ज़रूरी जानकारी: नए अकाउंट किसी और ईमेल एड्रेस से कनेक्टेड होने चाहिए (यानी कि वो ईमेल एड्रेस पहले कभी किसी और Axi अकाउंट में रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए)।
आपकी एप्लीकेशन मिलने के बाद उसे मंज़ूरी देने में हमें दो वर्किंग डे तक लग सकते हैं। आपकी परिस्थितियों के आधार पर वेरिफ़िकेशन के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए कुछ एक्स्ट्रा पहचान दस्तावेज़ आपसे माँगे जा सकते हैं।