अपना डैशबोर्ड देखने के लिए Axi Trading Platform ऐप (मोबाइल ऐप) खोलकर लॉग-इन कर लें।
स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर मौजूद प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करके ये चेक कर लें कि आप लाइव अकाउंट में हैं या डेमो अकाउंट में।
'Funds' ऑप्शन पर क्लिक करके डिपॉज़िट और विड्रॉअल फ़ंक्शन्स को एक्सेस कर लें। विड्रॉ करने के लिए 'Withdraw Funds' को सिलेक्ट कर लें।
अपने विड्रॉअल के लिए बैंक अकाउंट को सिलेक्ट कर लें।
ज़रूरी जानकारी: प्लीज़ अपने बैंक से संपर्क करके ये कन्फ़र्म कर लें कि आपके अकाउंट में इनकमिंग वायर ट्रांसफ़र स्वीकार की भी जाती हैं या नहीं और आपका अकाउंट कौन-कौन सी करेंसियों को हैंडल कर सकता है। इस इनफ़ॉर्मेशन को पहले ही वेरीफ़ाई कर लें ताकि आगे चलकर देरी, विड्रॉअल कैंसलेशन, और पैसों के रिफ़ंड में होने वाली देरी से बचा जा सके।
विड्रॉ की जाने वाली रकम डालकर 'Withdraw' पर क्लिक कर दें (गौरतलब है कि करेंसी रेट में बदलाव नहीं किया जा सकता, क्योंकि वो ऐप का ऑटो जेनरेटेड फ़ीचर होता है)।
आपकी रिक्वेस्ट 24 घंटे या 1 बिज़नस डे के भीतर प्रोसेस हो जाएगी।