/ /
एक इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर (IB) बनने के लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

नए और मौजूदा क्लाइंट्स, दोनों ही Axi के साथ इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर (IB) बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अपने अकाउंट स्टेटस के आधार पर इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

नए क्लाइंट्स के लिए

अगर अभी तक आपका कोई एक्टिव Axi अकाउंट नहीं है, तो एक IB अकाउंट के लिए अप्लाई करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

1. IB एप्लीकेशन पेज पर चले जाएँ

इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर प्रोग्राम पेज पर चले जाएँ। यहाँ, आपको IB बनने के फ़ायदों के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जैसे कि फ़्लेक्सिबल सैलरी ऑप्शन, डेली पेमेंट, एडवांस्ड ट्रैकिंग, और समर्पित सपोर्ट।

2. एप्लीकेशन फ़ॉर्म भर दें

पेज के नीचे मौजूद छोटे-से फ़ॉर्म में अपनी ये जानकारी भर दें:

  • पहला नाम
  • सरनेम
  • निवास का देश
  • फ़ोन नंबर
  • ईमेल पता

फ़ॉर्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

A screenshot of a login form AI-generated content may be incorrect.

3. एप्लीकेशन पूरी कर दें

इस छोटे-से फ़ॉर्म को सबमिट करने के बाद आपको एक बड़े और डिटेल्ड एप्लीकेशन फ़ॉम पर ले जाया जाएगा। इस फ़ॉर्म में आपको अतिरिक्त जानकारी मुहैया करानी होगी, जैसे कि:

  • आपका ट्रेडिंग एक्सपीरियंस
  • फ़िलहाल आपके कितने क्लाइंट्स हैं या फिर आपको कितने क्लाइंट्स के जुड़ने की उम्मीद है
  • अपने क्लाइंट्स के साथ आपका एक्सपीरियंस लेवल
  • आपकी पर्सनल इनफ़ॉर्मेशन
  • आपके मनचाहे अकाउंट टाइप की डिटेल्स (जैसे करेंसी, प्लेटफ़ॉर्म-संबंधी पसंद-नापसंद, वगैरह-वगैरह)
A screenshot of a website AI-generated content may be incorrect.

सभी ज़रूरी डिटेल्स भर देने के बाद प्रोसेस को जारी रखने के लिए फ़ॉर्म को सबमिट कर दें।

मौजूदा Axi क्लाइंट्स के लिए

अगर आपका पहले से ही कोई एक्टिव Axi अकाउंट है, तो एक IB अकाउंट के लिए अप्लाई करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • नए ग्राहकों के लिए ऊपर बताए गए चरणों का पालन करें, लेकिन अपने मौजूदा Axi खाते से जुड़े ईमेल पते के अलावा किसी अन्य ईमेल पते का उपयोग करके IB खाते के लिए आवेदन करें।
  • वैकल्पिक रूप से, आप अपने खाता प्रबंधक से परिचयात्मक ब्रोकर आवेदन पत्र का अनुरोध कर सकते हैं और उसे मैन्युअल रूप से भर सकते हैं।

एलिजिबिलिटी की शर्तें:

  • उम्र: अप्लाई करने के लिए आपको कम से कम 18 साल का होना चाहिए।
  • देश: रेगुलेटरी रिस्ट्रिक्शन्स के तहत आपको किसी मान्य देश से होना चाहिए
  • अकाउंट टाइप: सिर्फ़ इंडिविजुअल क्लाइंट ही IB बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कॉर्पोरेट* या जॉइंट अकाउंट फ़िलहाल इसके लिए एलिजिबल नहीं हैं।

अप्लाई करने के बाद क्या होता है?

  • रिबेट अकाउंट क्रिएशन: अपनी एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद आपका रिबेट अकाउंट फ़ौरन तैयार हो जाएगा। हाँ, IB पोर्टल का आपका एक्सेस कॉन्फ़िगर होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं। काम हो जाने पर IB पोर्टल के एक्सेस की लॉग-इन डिटेल्स आपको ईमेल कर दी जाएँगी।
  • क्लाइंट पोर्टल एक्सेस: अपनी एप्लीकेशन पूरी करने के बाद क्लाइंट पोर्टल को एक्सेस करने के लिए आपकी लॉग-इन डिटेल्स आपको ईमेल कर दी जाएँगी। प्लीज़ ध्यान दें, क्लाइंट पोर्टल और IB पोर्टल दो अलग-अलग चीज़ें होती हैं।
  • KYC वेरिफ़िकेशन: कोई भी रिबेट निकलवाने से पहले आइडेंटिटी प्रूफ़ और एड्रेस प्रूफ़ जैसे डाक्यूमेंट्स सबमिट करके आपको KYC (नो यॉर कस्टमर) वेरिफ़िकेशन पूरी करनी होगी।
  • विड्रॉअल्स: KYC वेरिफ़िकेशन पूरी करके अपने क्लाइंट पोर्टल में अवेलेबल विड्रॉअल मेथोड्स के ज़रिए आप अपने रिबेट निकलवा सकते हैं।

और जानने के लिए इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर प्रोग्राम पेज पर चले जाएँ।

क्या यह लेख सहायक था?