/ /
iPhone की MT4 ऐप में क्या Indicators और Expert Advisors का इस्तेमाल किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

Indicators

ध्यान दें: इंडिकेटर्स के सबसे बेहतरीन डिस्प्ले के लिए हमारा सुझाव है कि आप अपने iPhone को लैंडस्केप (हॉरिज़ॉन्टल) सेटिंग में घुमा लें

जी हाँ, MT4 iOS ऐप में डिफ़ॉल्ट रूप से इंडिकेटर अवेलेबल होते हैं। इंडिकेटर्स की लिस्ट देखने के लिए प्लीज़ नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  1. ‘Chart’ टैब में जाकर फ़ंक्शन आइकन पर टैप कर दें।
  2. ‘Main Window’ को सिलेक्ट कर लें।
  3. 'Properties' टैब के नीचे इंडिकेटर्स की रेंज को अब सिलेक्ट करके कस्टमाइज़ किया जा सकता है।

MT4 iPhone ऐप में क्या कस्टम इंडिकेटर डाले जा सकते हैं?

हमें खेद है कि MT4 iPhone ऐप में कस्टम इंडिकेटर ऐड नहीं किए जा सकते। सिर्फ़ डिफ़ॉल्ट लिस्ट में अवेलेबल इंडिकेटर्स का ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Expert Advisors

iPhone ऐप में क्या EAs का इस्तेमाल किया जा सकता है?

हमें खेद है कि MT4 iPhone ऐप में Expert Advisors (EAs) का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

क्या यह लेख सहायक था?